गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हफ्ते में दूसरी बार भूकंप से हिला दिल्ली-एनसीआर

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली और इससे सटे इलाकों में शनिवार रात 07:57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) में एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किये गये।
भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है और दिल्ली-एनसीआर में तकरीब एक मिनट तक लोगों को कंपन्न महसूस हुआ। उत्तराखंड के पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। इससे पूर्व बुधवार को देर रात एक बजकर 57 मिनट पर में दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *