श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को भूकंप के मध्यम तीव्रता के झटके महसूस किये गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र 36.51 उतरी अक्षांश और 71.12 पूर्वी देशांतर पर अफगानिस्तान क्षेत्र में जमीन की सतह से 225 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके पूर्वाह्न 11.26 बजे महसूस किये गये। भूकंप के झटके श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अलग-अलग इलाकों में कुछ सेकेण्ड तक महसूस किये गये। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के झटकों से किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं पहुंची है।
