गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पश्चिमी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके

जकार्ता : इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत बेंगकुलु में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम , जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह पांच बजकर 41 मिनट पर आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई।
भूकंप का केंद्र कौर जिले से 55 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और समुद्र तल के नीचे 18 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है। जान-माल के नुकसान की अब तक कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *