गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ईडी ने 8.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

ED

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मादक पदार्थ से जुड़े मामले में सुभाष दुदानी और उनके परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और कंपनियों की 8,53,20,372 रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ईडी ने गुरुवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई नारकोटिक्स ड्रग्स साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 अनुसार प्रतिबंधित नशीले पदार्थ मेथाक्वालोन टैबलेट के निर्माण और बिक्री से संबंधित धन शोधन मामले में की गयी है।
ईडी ने जयपुर के राजस्व खुफिया निदेशालय ने श्री दुदानी और उनके सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर शिकायत पर जांच शुरू की थी। उल्लेखनीय है कि श्री दुदानी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय गैर-कानूनी नशीले पदार्थों का रैकेट चला रहे थे जिसमें उनकी साझेदारी अफ्रीका के माफिया रॉनी जॉनी स्मिथ के साथ थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *