गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ईडी बोली- केजरीवाल शराब नीति केस के सरगना

स्कैम का पैसा आप पर खर्च हुआ; 208 पेज की सातवीं सप्लिमेंट्री चार्जशीट पेश की
नई दिल्ली।
शराब नीति केस में ईडी ने मंगलवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सातवीं सप्लिमेंट्री चार्जशीट पेश की। 208 पेज की इस चार्जशीट में दिल्ली के ष्टरू अरविंद केजरीवाल को केस का सरगना और साजिशकर्ता बताया गया। चार्जशीट में कहा गया कि स्कैम से मिला पैसा आम आदमी पार्टी पर खर्च हुआ है।
ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा कि केजरीवाल ने 2022 में हुए गोवा चुनाव में आप के चुनाव अभियान में यह पैसा खर्च किया। दावा किया गया है कि केजरीवाल ने शराब बेचने के कॉन्ट्रेक्ट के लिए साउथ ग्रुप के सदस्यों से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 45 करोड़ रुपए गोवा चुनाव पर खर्च किए गए थे।
ईडी ने जोर देकर कहा कि केजरीवाल ने दावा किया कि आप के पूर्व मीडिया प्रभारी और इस केस के सह-आरोपी विजय नायर ने उनके नहीं, बल्कि मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज के अधीन काम किया था। इसमें यह भी दावा किया गया है कि ष्टरू ने कहा कि दुर्गेश पाठक गोवा के राज्य प्रभारी थे और फंड का प्रबंधन करते थे और फंड से संबंधित निर्णयों में उनकी खुद कोई भूमिका नहीं थी और उन्हें भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता से रिश्वत नहीं मिली थी।
केजरीवाल की याचिका पर अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की याचिका पर अब 9 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय के समन को चुनौती देते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी।
जस्टिस प्रतिभा एम सिंह की अध्यक्षता वाली बेंच ने ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए केजरीवाल को 4 हफ्ते का समय दिया है। केजरीवाल के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। उन्होंने कहा कि केस में कुछ बदलाव हुए हैं, इसको लेकर उन्हें ठीक तरह से कानूनी जानकारी नहीं दी गई है।
जस्टिस अमित शर्मा की बेंच ने कहा, केजरीवाल की तरफ से 4 हफ्ते में जवाब दाखिल किया जाए। इससे पहले भी कोर्ट ने कईं बार केजरीवाल को अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय को बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *