गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिक्षा मंत्री डा.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दिया इस्तीफा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डा.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने लगभग 54 महीने पुरानी भूपेश सरकार से आज इस्तीफा दे दिया। टेकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि राजभवन ने अभी तक मंत्री के इस्तीफे की पुष्टि नही की हैं। माना जा रहा है कि भूपेश मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के मद्देनजर उनसे इस्तीफा मांगा गया था। डा.टेकाम वरिष्ठ आदिवासी नेता है और वह राज्य गठऩ के बाद जोगी मंत्रिमंडल में तथा 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने पर भूपेश मंत्रिमंडल में तथा इससे पूर्व अविभाजित मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में भी मंत्री रह चुके है।
राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री ही नियमानुसार हो सकते है। इसलिए मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के लिए किसी न किसी का इस्तीफा लिया जाना आवश्यक था। सूत्रों के अनुसार कल ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटाए गए मोहन मरकाम को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए डा.टेकाम से इस्तीफा लिया गया है। एक दो दिन में मरकाम को शपथ दिलाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *