भोपाल : मध्यप्रदेश में उत्तरी हवाओं के कारण ठंड ने असर दिखाना प्रारंभ कर दिया है। अभी तक रात के पहर ठंड महसूस होता रहा, लेकिन दिन के पहर में ठंड असर दिखा रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही वर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में दिखा। राज्य के उत्तरी हिस्से में दूसरे स्थानों की तुलना में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। रात में ठिठुरन बढ़ गयी। नये साल में राज्य के दतिया में सबसे अधिक ठंड का असर रहा, यहां न्यूनतम तापमान 5़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। राजधानी भोपाल समेत विदिशा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में कहीं-कहीं कोहरे के असर रहा।
राज्य के दतिया में न्यूनतम तापमान 5़ 4 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में 6़ 8, उमरिया में 7़ 3, सागर में 7़ 6, सतना में 7़ 8, रीवा में 8, गुना में 8़ 2, रायसेन में 8़ 5, नौगांव में 8़ 8, जबलपुर में 9, धार में 9़ 2, मंडला में 9़ 5 और भोपाल में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो महाकोशल के अंचल में आने वाले जबलपुर समेत, नर्मदापुरम और बैतूल के आसापास 5 से 6 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। ठंड में इजाफा होने के साथ कई स्थानों पर शीतलहर के आसार है। राजधानी भोपाल में आज सर्द हवाओं के चलते दिन में ठंड का असर महसूस किया गया। शाम होते ही ठंड में इजाफा होने के आसार है।
उत्तरी हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंड का असर
