अजमेर : राजस्थान के अजमेर में विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल ने आज हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के विरोध में असामाजिक तत्वों का पूतला फूंका तथा भविष्य के लिए चेतावनी भी दी। विहिप के अजमेर महानगर मंत्री संजय तिवाड़ी तथा बजरंग दल के महानगर संयोजक दीपक कांकाणी के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता गांधी भवन चौराहे पर इकट्ठा हुए तथा आतंकवाद का पूतला दहन किया।
तिवाड़ी ने कहा कि नूंह में हर साल की तरह शोभायात्रा निकाली गई लेकिन माहौल खराब करने के लिए शोभायात्रा पर हमला किया गया। जोकि योजनापूर्ण तरीकों से अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के साथ कट्टरपंथीयों ने
वातावरण गंदा करने का काम किया। तिवाड़ी ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे किसी भी षड़यंत्रपूर्वक किये हमले का मुहंतोड़ जवाब दिया जायेगा।
नूंह में हुई हिंसा के विरोध में पूतला फूंका
