गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरियाणा में श्रमिकों की स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की कवायत

esic hospital 500 bed manesar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि श्रमिकों को अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मुलाकात के बाद संवाददताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में श्रमिकों को पर्याप्त चिकित्सा सेवा-सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ई एस आई अस्पताल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के बीच जल्द ही समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। इसके तहत श्रमिकों का विभिन्न प्रकार का डाटा भी सांझा किया जाएगा।

बैठक में गुरूग्राम में 500 बिस्तर वाले ई एस आई अस्पताल के अतिरिक्त राज्य में पांच अन्य ई एस आई अस्पतालों,नर्सिंग महाविद्यालय तथा ई एस आई डिस्पेंसरियों के बारे में भी गहन विचार-विमर्श हुआ। भूपेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान श्रमिकों की सामान्य सेवाओं-सुविधाओं ,श्रमिक कल्याण योजनाओं के सही रूप में कार्यान्वयन को लेकर हरियाणा सरकार की प्रशंसा की। बैठक में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव सुनील बर्थवाल , मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर और अन्य वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *