गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ईएफएलयू की छात्रा ने की खुदकुशी

हैदराबाद : तेलंगाना में हैदराबाद के अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (ईएफएलयू) की एक छात्रा ने छात्रावास की चौथी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हरियाणा की रहने वाली छात्रा की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। वह ईएफएलयू में एमए (अंग्रेजी) द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रही थी। अंजलि ने परिजनों से मोबाइल पर बात करने के बाद शुक्रवार देर रात छत से कूदकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। शव का पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने संदेह जताते हुए कहा कि इस घटना के पीछे पारिवारिक परेशानी हो सकती है। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *