गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अन्तरजिला गिरोह के आठ अपराधी गिरफ्तार

दुमका : झारखंड में दुमका जिले जामा थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन को लूट कर बेचने वाले अन्तरजिला वाहन गिरोह के आठ शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आमोद कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि तीन जुलाई को पश्चिम बंगाल निबंधित एक पिकअप वाहन के चालक ने जामा थाने में आकर टैम्पू और मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा उसके आलू लदे वाहन को लूट लिये जाने के संबंध में सूचना दी।

सूचना के अनुसार, दो जुलाई की रात करीब दो बजे जामा थाना क्षेत्र के भूरभूरी पुल से पहले सुनसान स्थान पर टैम्पो और मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर आलू लदे पिकअप वैन को रोक लिया और ड्राइवर और खलासी को कब्जे में लिया। दोनों का मोबाइल छीन कर चालक को हटा कर स्वयं गाड़ी चलाकर रामगढ़ के रास्ते गुहियाजोरी की ओर ले गया। फिर अपराधियों ने सुनसान स्थान पर जान से मारने की धमकी देकर चालक और खलासी को गाड़ी से उतार दिया।
श्री सिंह ने बताया क सूचना पर पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा के निर्देश पर जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गयी। टीम में जामा के थाना प्रभारी जितेन्द्र साहू, मसलिया के ईश्वर दयाल मुंडा, गोपीकांदर के दिलीप कुमार,एसआई गौतम राय, अनंत कुमार शर्मा और तकनीकी शाखा के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

उन्होंने बताया कि आलू लदे वाहन लूट मामले में पुलिस ने दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर मुहल्ले के रहने वाले मो.शमीम,मो सज्जाद उर्फ सद्दाम,लखीकुंडी के अरमान अंसारी, मसलिया के होरोरायडीह के राजकुमार माल, पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुमरपुर के शेख जब्बार,नया बलबपुर के सोहेल शेख उर्फ राहुल शेख और साहेबगंज के नगर थाना क्षेत्र के सलमापुर बारा पंचगढ़ के भवेश कुमार राय उर्फ राहुल समेत आठ शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उन्होंने बताया सभी गिरफ्तार आरोपी पूर्व में लूट, चोरी आदि मामले में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *