गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीबीएमपी में आग लगने से आठ कर्मचारी झुलसे

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की गुणवत्ता नियंत्रण इकाई में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिससे आठ कर्मचारी झुलस गए। यह हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। कर्मचारियों ने कहा, “हम अपने कार्यालय में बैठे थे, तभी अचानक बिजली चली गई। हमारे कार्यालय के पीछे आग लग गई। जब हम वहां गए, तो हमने भीषण आग देखी। कुछ नुकसान हुआ है।”
बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त तुषार गिरिनाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा, “आग इतनी भीषण थी कि कर्मचारी झुलस गए। जख्मी कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उन्हें इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में ले जाया गया। ” जख्मी कर्मचारियों की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर श्री गिरिनाथ ने कहा कि अभी इस बारे में बात करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *