गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बारामूला में आठ स्थानीय आतंकवादी भगोड़ा घोषित

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की एक अदालत ने बारामूला जिले के आठ स्थानीय आतंकवादियों को भगोड़ा अपराधी घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक आठों लोग सालों से फरार हैं और अधिकारियों ने उनके घरों और सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस भी चिपकाए थे।
उरी की अदालत ने बारामूला पुलिस द्वारा दिए गए आवेदन पर जिन आठ स्थानीय आतंकवादियों को भगोड़ा घोषित किया है उनमें मोहम्मद आजाद, नसीर अहमद, दोनों कुंडी बरजला के निवासी, जबला उरी के करीम दीन, बड़ा गौहालन के मोहम्मद हफीज मीर, सिंगतुंग गौहलान के मीर अहमद, दर्दकूट के बशीर अहमद, शौकत अहमद पासवाल बारामूला ,गौहल्लन और सौहारा के अहद भट है। इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इन सभी को एक महीने के भीतर अदालत के समक्ष पेश होने को कहा गया है अन्यथा उनकी संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *