गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत्तीसगढ़ में आठ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के पार्टी विलय दिवस के पहले दिन शनिवार को हिंसा छोड़कर आठ सक्रिय माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
इनमें आठ लाख रूपये के इनामी प्लाटून नम्बर 12 का कमाण्डर, दो लाख की इनामी प्लाटून नम्बर 02 की पार्टी सदस्या, एक लाख के इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष कुल 11.00 लाख के तीन ईनामी माओवादी सहित कुल 08 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पित नक्सली वर्ष 1994 से कई बड़ी घटनाओं आगजनी, मुठभेड़, हत्या, लूटपाट, आईडी ब्लास्ट, अपहरण और हत्या जैसे बड़ी घटनाओं में शामिल थे। कुछ नक्सलियों पर वारंट भी लंबित थे। वर्ष 2024 में अब तक 178 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण, वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 378 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाये जा रहे ”नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर गंगालूर एरिया कमेटी, नेशनल पार्क एरिया कमेटी एवं उसूर-पामेड़ एरिया कमेटी के प्लाटून कमांडर(पीपीसीएम), पार्टी सदस्य एवं जनताना सरकार अध्यक्ष सहित आठ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25000-25000/- रूपये की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *