अगरतला। उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह की पांच महिलाओं सहित आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, शहर पुलिस ने शनिवार रात को उन्हें उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर में एक आभूषण की दुकान में चोरी में शामिल होने के आरोप में कर्नल चौमुहानी के एक होटल से गिरफ्तार किया। गिरोह ने दिनदहाड़े दुकान से बड़ी संख्या में पर स्वर्ण जेवरात, नकदी आदि लूट लिये। धर्मनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी व्यक्तियों की पहचान की। दोपहर बाद पुलिस को शहर में गिरोह की मौजूदगी का पता चला। पुलिस ने शाम में होटल पर छापा मारा और सभी आठ लोगों को हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान सुंदरी दास (40), तपशी दास (33), गोलापी दास (55), बेनू दास (60) और मोरजीना बीबी (45) और स्वपन मंडल (42) के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर 24 परगना जिले के बाराचपा क्षेत्र के रहने वााले हैं। पूर्वी बर्धमान जिले के कटवा से चंचल घोष (27) और उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा इलाके से शफीकुल सहजी (42) हैं। पुलिस ने कहा कि उनके कब्जे से एक सोने का कंगन, दो चेन, छह कान की बालियां, छह लॉकेट और 10 लाख रुपये मूल्य के कई मोबाइल फोन बरामद किए गए और उनके पास से एक बोलेरो कार भी जब्त की गई। यह गिरोह पिछले कुछ महीनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहा है और शहर के बाहरी इलाकों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं लेकिन पुलिस अभी तक कोई सफलता नहीं पा सकी है। त्रिपुरा पुलिस ने ऑपरेशन मॉड्यूल की आगे की जांच के लिए उनकी हिरासत की मांग करते हुए उन्होंने स्थानीय अदालत में पेश किया।
