गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 पटाखा फटने से आठ लोग घायल

भुवनेश्वर : ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के सरला मंदिर में चंदन यात्रा के दौरान पटाखा फटने से चार बच्चों और दो पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा शुक्रवार देर रात उस समय हुआ , जब सरला मंदिर में चंदन यात्रा निकल रही थी । इसी दौरान जलते हुए पटाखों में से एक पटाखा पटाखों के ढेर पर गिर गया और विस्फोट हो गया, जिसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मनीजंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इनमें से दो बच्चों सहित पांच की हालत बिगड़ने पर उन्हें एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। गौरतलब है कि 21 दिवसीय चंदन यात्रा के समापन के दिन पटाखे फोड़े जाते हैं। इस वर्ष यात्रा अक्षय तृतीया के दिन शुरू हुई और शुक्रवार को समाप्त हुई। हादसे के बाद जगतसिंहपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *