गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्कार्पियो जीप के गड्ढे में गिरने से आठ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा मार्ग में बुधवार रात धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के आमापाली ग्राम के पास एक जीप के गड्ढे में गिरने से उसमें सवार आठ लोग घायल हो गये। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन के गड्ढे में गिरने के बाद चीख पुकार मचने से स्थानीय लोग सहायता के लिए मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गये। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस का दी।
सूचना मिलने के बाद दुर्घटना स्थल पर पुलिस एवं राहत बचाव दल पहुंच गया। उन्होंने बताया कि तेज रफ़्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरकर गढ्ढे में पलट गई। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सामने से आ रही वाहन को पास देते हुए घटी। स्कार्पिया जीप दो बार पलटी। घायलों के बारे में तत्काल डायल 112 तथा धरमजयगढ़ थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी गयी। इस हादसे में वाहन में सवार आठ लोग जख्मी हो गए जिन्हें धरमजयगढ़ अस्पताल ले जाया गया , जहां से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *