गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एकनाथ शिंदे पहुंचे जलगांव

जलगांव : एकनाथ शिंदे सोमवार को जलगांव पहुंचे जहां हवाईअड्डे पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। शिंदे की मौजूदगी में सोमवार को मुक्ताईनगर और जलगांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इससे पहले वह वाशिम में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। शिंदे आज अपराह्न मुंबई से विशेष विमान से जलगांव हवाईअड्डे पहुंचे। संरक्षक मंत्री गुलाबराव पाटिल, चंद्रकांत सोनावणे, जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद, नासिक के विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले, पुलिस अधीक्षक रेड्डी और शिवसेना जिला प्रमुख नीलेश पाटिल सहित गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री मेंढोल्डा में पुल का शिलान्यास और खेड़ी में वारकरी भवन का भूमिपूजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *