गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मकान ढहने से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत, बच्ची घायल

काशीपुर/नैनीताल : उत्तराखंड के काशीपुर के मिस्सरवाला गांव में एक मकान ढहने से घर में सो रहे एक बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गयी जबकि एक बच्ची घायल हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार तड़के भारी बारिश के बीच मिस्सरवाला गांव में एक मकान भरभरा कर गिर ढह गया। मलबे में बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी पोती सोयी हुई थी।
चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटे। इस दौरान कुंडा थाना की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहंुचे। तत्काल राहत व बचाव कार्य चलाया गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में नसीर अहमद (65) और मोहम्मदी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी नवासी मंतशा घायल हो गयी। घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *