सिरसा : हरियाणा में सिरसा के बड़ागुढां थाना क्षेत्र के गांव पंजुआना के पास नेशनल हाईवे नंबर 09 पर मंगलवार सुबह एक स्कूल वैन व कार की टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। स्कूल वैन में सवार बच्चों में से भी कुछ बच्चों को ही चोट लगी है जबकि बड़ी अनहोनी होने से टल गयी। सूचना पाकर बड़ागुढा पुलिस मौके पर पहुंची हादसे में घायलों को उपचार के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया ।
बड़ागुढ़ा पुलिस के मुताबिक मंडी डबवाली से एक परिवार आज सुबह एक कार में सवार होकर सिरसा आ रहा था , कार में चार लोग अमित, लखविंद्र , बुजुर्ग देशराज व दर्शना सवार थे। जैसे ही कार गांव पंजुआना के पास पहुंची, तो यकायक एक स्कूल वैन डिवाईडर से दूसरी तरफ आने लगी, तो तेज रफ्तार कार वैन से जा टकराई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सिलेंडर था , वह कार के बाहर जा गिरा हादसे के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गाड़ी अमित चला रहा था।
गाड़ी में सवार बुजुर्ग हृदय रोगी थे , जिन्हें सिरसा में एक निजी डॉक्टर के पास उपचार के लिए ला रहे थे। हादसे में बुजुर्ग दंपति देशराज और दर्शना देवी की मौत हो गई , जबकि अमित व लखविंद्र को चोटें आई। वहीं स्कूल वैन में सवार बच्चों में से भी मामूली चोटे आई जिन्हें स्कूल में ही उपचार दे दिया गया।
