गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की धारादार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। घटना के समय बुजुर्ग घर के बाहर सो रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार नयागांव थाना क्षेत्र के ईश्वरी गांव में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग गंगा सिंह राजावत अपने घर के बाहर कल रात्रि के समय सोया था। इसके बाद आज सुबह जब घर की महिलाएं जागी तो बुजुर्ग व्यक्ति खून से लथपथ मिला। पुलिस ने परिवार के लोगों से बातचीत की। इसके साथ शव का पीएम कराया। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। बुजुर्ग गंगा सिंह राजावत और उनके पड़ोसियों से कचरा डालने पर बीते रोज विवाद हो गया था। मृतक के परिवार जनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने धमकी दी थी। रात्रि के समय उनके द्वारा हत्या की गई। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *