गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फिरोजाबाद में चुनाव प्रचार चरम पर

फिरोजाबाद : फिरोजाबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर कुल 11 प्रत्याशियों में एक किन्नर भी शामिल है जबकि 70 वार्ड के पार्षद पद के लिए करीब 470 प्रत्याशी चुनाव प्रचार और जनसंपर्क में अपने समर्थकों के साथ जुट गए हैं। इसके साथ ही मेयर पद पर भाजपा की बागी नेता ने‌ चुनाव मैदान में उतर कर चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर दिया गया है। प्रथम चरण में होने वाले निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रचार बराबर जोर पकड़ता जा रहा है। 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने की संभावना है। फिरोजाबाद नगर निगम का यह दूसरा चुनाव होगा। मेयर पद के लिए मुख्य रुप से भारतीय जनता पार्टी की कामनी राठौर, समाजवादी पार्टी की मशरूर फातिमा, बसपा की नुसरत बेगम और कांग्रेस की नुजहत अंसारी, आप पार्टी की राजकुमारी वर्मा के साथ भाजपा की महिला मोर्चा की पदाधिकारी उज्ज्वला ‌गुप्ता‌ और एक और किन्नर भी शामिल है।
इसके अलावा निगम के 70 वार्ड है जिसमें से दो वार्ड में पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 68 वार्ड में यह सभी प्रत्याशियों द्वारा अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार पूरे जोर-शोर से किया जा रहा है। मेयर पद के लिए सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है क्योंकि विगत चुनावों में भी यह सीट महिला पिछड़ा वर्ग के लिए ही आरक्षित थी। जिस प‌र भाजपा की‌ नूतन राठौर विजयी थी। अक्टूबर माह में जारी हुई निकाय की आरक्षण सूची में फैजाबाद मेयर पद की सीट सामान्य कर दी गई थी। जिसकी वजह से सामान्य वर्ग के लोगों में भी चुनाव लड़ने का मौका मिलने की एक आस जगी थी लेकिन बाद में पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित कर दी गई जिसकी वजह से कुछ सामान्य वर्ग के लोगों द्वारा नाराजगी भी व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *