राजगढ़/भोपाल : मध्यप्रदेश के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह उनका आखरी चुनाव है और हम अब युवाओं को मौका देंगे। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर जारी मतदान के बीच मीडिया से चर्चा के दौरान श्री सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाए हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता चुनाव को प्रभावित कर रहे है। उन्होंने कहा कि ‘ये मेरा आखिरी चुनाव इसलिए है और मैं 77 साल का हो गया हूं और हम नए युवा को मौका देंगे। हमें जीतने की उम्मीद 100 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और राजगढ़ के रिटर्रिंग आफिसर आर्वजबर आये व न्याय करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंकज यादव को थाना में बैठा लिया गया, जबकि इससे ज्यादा संगीन अपराध में लिप्त भाजपा लोग घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाचोड़ा में एक स्थान पर 11 वोट पड़े और मशीन 50 वोट बता रहीं है। सौ मीटर के अंदर भाजपा के लोगों को प्रचार करने पुलिस द्वारा इजाजत दी जा रही है।
चुनाव आयोग न्याय करें-दिग्विजय
