हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के बुन्देलखंड में शांतिपूर्वक संपन्न हुये नगर निकाय,व पंचायती चुनाव से प्रेरित होकर झारखंड के राज्य निर्वाचन आयुक्त लखनऊ,वाराणसी और सोनभद्र के अलावा समूचे बुन्देलखंड का पांच दिवसीय दौरा पांच अक्टूबर से करेगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस के शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश मे पिछले दिनों शांति पूर्वक संपन्न हुये पंचायती राज व नगर निकाय अन्य राज्यों के लिये एक मिसाल बन गये है। शीघ्र ही झारखंड में नगर निकाय चुनाव व पंचायती राज के चुनाव होने वाले है इसलिये वहां के राज्य निर्वाचन आयुक्त(सेवानिवृत्त आईएएस) डीके तिवारी पांच अक्टूबर से लेकर दस अक्टूबर तक लखनऊ,वाराणसी,सोनभद्र,एवं वुन्देलखंड क्षेत्र का दौरा करेगे।
झांरखंड के आयुक्त संबंधित अफसरों से चुनाव कराने की प्रक्रिया,सुरक्षा व्यवस्था,मतपेटिकाओं को लेकर विस्तार से चर्चा करेगे। इसके लिये पांच अक्टूबर को श्री तिवारी राज्य निर्वाचन आयुक्त यूपी के साथ बैठक करेगे। छह अक्टूबर को लखनऊ से आकर सात व आठ अक्टूबर को बुन्देलखंड के किसी भी जिले का दौरा कर सकते है। संबंधित अफसरोंं पंचायती राज व नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा करेगे। नौ अक्टूबर को वाराणसी में रात्रि विश्राम करेगे व अफसरों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी टिप्स लेगे क्योकि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है इसलिये यहां पर विस्तार से चर्चा करेगे।
दस अक्टूबर को सोनभद्र जिले में बैठक कर झारखंड निकल जायेगे। उत्तर प्रदेश के राज्य निर्चाचन आयोग के सचिव सुनील प्रसाद ने संबंधित जिलों के डीएम व एसपी को जानकारी देते हुये आयुक्त के साथ एक लाइजनिंग अफसर नियुक्त करने के सख्त आदेश दिये है। एडीईओ श्री शुक्ला ने बताया कि मा्मले की तैयारी की जा रही है।
