गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस कार्यसमिति के नए सदस्यों का चुनाव

नई दिल्ली: कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा तथा वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी सहित चार लोगों को पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सभी नामों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि कुमारी सैलजा तथा श्री सिघवी को कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है जबकि टीवी सुब्बारामी रेड्डी को स्थाई आमंत्रित सदस्य तथा अजय कुमार लल्लू को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *