गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों के चुनाव नतीजे

रुझानों में भाजपा को नगालैंड में बहुमत, त्रिपुरा में उतार-चढ़ाव; मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की 60, मेघालय की 59 और नगालैंड की 60 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इन रुझानों में भाजपा गठबंधन को नगालैंड में 46 सीटें और त्रिपुरा में 35 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। मेघालय में एनपीपी 25 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। एग्जिट पोल में भी यही अनुमान जाहिर किया गया था। नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म होगा। वहीं, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है। इधर, वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है। यानी यहां हंग असेबंली के आसार बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *