गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

होंडा एलिवेट का इलेक्ट्रिक मॉडल अगले तीन साल में

चंडीगढ़ : होंडा कार इंडिया लिमिटेड अपनी नई वैश्विक एसयूवी ‘होंडा एलिवेट‘ को पेट्रोल इंजन में भारतीय बाजार में उतारने के बाद अब अगले तीन वर्षों में इसका इलेक्ट्रिक मॉडल भी बाजार में लाने की योजना पर काम कर रही है। कम्पनी के राष्ट्रीय विपणन प्रमुख निखिल सरीन ने ‘होंडा एलिवेट‘ के यहां पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के बाजार में उतारने के बाद एक विशेष बातचीत में यह जानकारी दी। एक प्रश्न पर उन्होंने बताया कि कम्पनी का हाइब्रिड मॉडल लाने का कोई इरादा नहीं है। इसके वजाय इलेक्ट्रिक मॉडल विकसित करने पर काम चल रहा है तथा इसे अगले अगले तीन वर्षों में बाजार में उतारने की योजना है।
उन्होंने बताया कि होंडा एलिवेट एक वैश्विक एसयूवी है लेकिन इसे भारतीय बाजार में सबसे पहले उतारा गया है। एसयूवी का निर्माण कम्पनी के राजस्थान स्थित संयंत्र में किया जा रहा है। इसे भारतीय जरूरतों एवं परिस्थितियों के अनुसार डिज़ाइन किया गया है तथा इसमें इस्तेमाल 90 प्रतिशत उपकरण देश में ही निर्मित किये गये हैं। कम्पनी को इस एसयूवी के लिये लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं तथा उस अगले पांच महीनों तक इसकी बुकिंग प्राप्त हो चुकी है।
उन्होंने एक अन्य प्रश्न पर बताया कि अपनी श्रेणी में प्रतिस्पर्धी उत्पादों के मुकाबले अनेक आधुनिकतम खूबियों और सुविधाओं से लैस होंडा एलिवेट को होंडा सिटी प्लेटफार्म पर विकसित किया गया है। होंडा एलिवेट को बाजार में उतारने से पहले इस पर गहन अनुसंधान कार्य किया गया है जिसमें बाजार की विशेष मांग तथा ग्राहकों के सुझाव और फीडबैक को भी ध्यान में रखा गया। उन्होंने कम्पनी की आंतरिक नीति का हवाला देते हुये होंडा एलिवेट पर हुये निवेश का खुलासा नहीं किया। होंडा एलिवेट सात विभिन्न रंगों में उपलब्ध होगी तथा इसका एक्स शो रूम मूल्य मैनुअल ट्रांसमिशन में लगभग 11 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तथा ऑटोमेटिक मॉडल लगभग 13.21 लाख रुपये से 16 लाख रुपये में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *