बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में संचालित 398 परिषदीय प्राथमिक, उच्चप्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों में बिजली की व्यवस्था न होने से हो रही परेशानी को समाप्त करने के लिए अब इन विद्यालयों में शीघ्र ही बिजली की व्यवस्था करायी जायेगी।
यहां इस संंबंध में जानकारी देते हुए अधिकारी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बिना बिजली के जनपद में 398 विद्यालय संचालित हो रहे थे ,अब इन विद्यालयोें मेें विद्युत कनेक्शन लेकर कमरों में वायरिंग, पंखे सहित अन्य उपकरणों की आपूर्ति की जायेगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा विचार-विमर्श करके और भी उपकरण लगवाये जायेंगे। इसके लिए शासन द्वारा निर्देश प्रदान कर दिया गया है शीघ्र ही इस पर कार्य किया जायेगा।
398 सरकारी स्कूलों मेें शीघ्र होगी बिजली की व्यवस्था
