गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्टारशिप के असफल होने से एलन मस्क को 12.6 अरब डॉलर का नुकसान

वाशिंगटन : अमेरिकी अरबपति उद्यमी एलन मस्क को स्टारशिप अंतरिक्ष यान के विफल होने से पिछले 24 घंटों में 12.6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जो कि उनकी कुल संपत्ति का सात प्रतिशत है। यह जानकारी टेस्ला की पहली तिमाही की वित्तीय रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स (बीबीआई) इंडेक्स ने दी। मस्क की एयरोस्पेश कंपनी ‘स्पेसएक्स’ के स्टारशिप अंतरिक्ष यान के विफल होने से यह नुकसान हुआ है। मस्क की कुल संपत्ति 164 अरब डॉलर है और वह दुनिया के सर्वाधिक अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। गुरुवार को, स्पेसएक्स ने स्टारशिप अंतरिक्ष यान का पहला संयुक्त प्रक्षेपण किया और सुपर हैवी फर्स्ट स्टेज बूस्टर लॉन्च किया।

परीक्षण के दौरान अंतरिक्ष यान को जानबूझकर विस्फोट से उड़ा दिया गया क्योंकि कई इंजनों के विफल होने के बाद वह ऊंचाई में खोने लगा था। यह अंतरिक्ष यान मेक्सिको की खाड़ी पर लगभग 39 किलोमीटर (24 मील) की ऊंचाई पर पहुंच गया था, जो इतिहास में किसी भी स्टारशिप अंतरिक्ष यान के लिए पहुंचने वाला सबसे उच्चतम बिंदु है। इसके अतिरिक्त, टेस्ला ने 2023 की पहली तिमाही की रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए कहा कि शेयरधारकों के लिए कंपनी के शुद्ध लाभ में साल-दर-साल 24 प्रतिशत की कमी हुई है।बीस अप्रैल को कारोबार के अंत में टेस्ला के शेयरों में 9.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *