गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आसमान से बरसे अंगार

झांसी में पारा 46 के पार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में गर्मी के प्रचंड तेवरों के बीच सोमवार को वीरंगना नगरी झांसी में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के आसार जताये हैं। हालांकि मौसम के फौरी परिवर्तन से गर्मी के तेवरों में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिसंख्य इलाकों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है जबकि कुछ इलाकों में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। झांसी में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। यहां न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था। ताजनगरी आगरा में दिन का तापमान 45.6 डिग्री रहा।
राजधानी लखनऊ में दिन का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44 डिग्री, कानपुर में 43.9 डिग्री,हरदोई में 43 डिग्री, चुर्क में 43.4 डिग्री,वाराणसी में 42.5 डिग्री,गोरखपुर में 43 डिग्री,अलीगढ में 43.4 डिग्री,उरई में 43.5 डिग्री और हमीरपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *