गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रोजगार सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक रोजगार सहायक को पच्चीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस के अनुसार गाडरवारा तहसील के सांईखेडा ब्लाक की ग्राम पंचायत अंजदा में कार्यरत रोजगार सहायक प्रशांत बडकुर को लोकायुक्त टीम 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफतार किया है। टीम ने बताया कि इस पंचायत की सरपंच शिवानी मेहरा से पंचायत में हुए कार्यो की जियों टैगिंग कराना था रोजगार सहायक ने सरपंच के पति से कार्य को पूरा करने के लिए 25 हजार रूपये की मांग की थी। सरपंच ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। टीम ने कल रोजगार सहायक द्वारा जैसे ही रिश्वत की राशि प्राप्त की वैसे ही टीम ने राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *