कौशांबी : कौशल विकास मिशन, राजकीय आईटीआई एवं सेवायोजन के संयुक्त तत्वाधान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत बुधवार को एमवीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज, कोइलहा के परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 298 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं तीन नियोक्ता कम्पनियों के द्वारा कुल 138 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले का शुभारम्भ विधायक बारा वाचस्पति द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने रोजगार मेले में उपस्थित प्रतिभागी अभ्यर्थियों को रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन के के राम, डीएसएम योगेंद्र कुमार शुक्ला, डीपीएम शिव नरेश शुक्ला, प्लेसमेन्ट प्रभारी सेवायोजन विनोद सिंह आदि उपस्थित रहें।
इसी क्रम में 15 फरवरी 2024 को विकास खण्ड मूरतगंज के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जायेंगा, जिसमें 05 से अधिक नियोक्ता कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग करते हुये 500 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष्य योग्य अभ्यर्थियों के चयन की कार्रवाई की जायेंगी।
रोजगार मेले में 138 अभ्यर्थियों को दिया गया रोजगार
