गुवाहाटी। असम के तिनसुकिया जिले में बुधवार को प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (उल्फा-आई) के संदिग्ध सदस्यों के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियान में एक व्यक्ति घायल हो गया।
घायल व्यक्ति की पहचान अमित मुखिया के रूप में हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि उसके आतंकवादियों के साथ संबंध थे या वह नागरिक था।
रिपोर्टों के अनुसार, तिनसुकिया के पेंगेरी इलाके में संदिग्ध उल्फा-आई कैडरों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने पेंगरी-दिगबोई मार्ग को बंद कर दिया है।
पुलिस और सुरक्षाबलों को आतंकियों के एक संदिग्ध समूह के इलाके में शरण लेने की सूचना मिली थी। सूत्र ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादी उल्फा-आई के थे।
असम में उग्रवादियों व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक घायल
