गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब के बटाला में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़

बटाला : पंजाब में बटाला के नजदीक गांव कोटला बोझा में पंजाब पुलिस के जवानों और गैंगस्टरों के बीच भारी गोलीबारी हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए कोटला बोझा गांव गई थी जहां बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी जारी थी। बताया जा रहा है कि गन्ना के खेतों में छिपे हुए बदमाश पुलिस पर लगातार फायरिंग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया है। पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *