श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार शाम आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान दो नागरिक और एक जवान घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने कुलगाम के बटपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान छेड़ा था।
इसी दौरान उनकी आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गयी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दो नागरिक और एक जवान घायल हो गये।तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। इस महीने कश्मीर घाटी में विभिन्न मुठभेड़ों में नौ आतंकवादी मारे गये हैं।
