श्रीनगर : केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गयी है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आज यहां बताया कि अनंतनाग जिले के सेमथान बिजबेहरा में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली।
जिसके बाद आतंकवादियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा बल जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों की ओर बढ़ रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन स्वचालित हथियार से गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।
