गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अतिक्रमण रोकने गए वन विभाग कर्मियों की अतिक्रमणकारियों ने की पिटाई

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अवैध अतिक्रमण रोकने गए वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी की अतिक्रमणकारियों ने जम कर ठुकाई कर दी और उनके कपड़े उतार दिए है।
पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद तीनों कर्मचारियों का गरियाबंद में इलाज जारी है। घटना की सूचना लगते ही उदंती सीता नदी अभयारण्य के उप संचालक वरुण जैन और पुलिस अफसर अस्पताल पहुंच गए थे। घायल रेंजर राकेश परिहार ने बताया कि वन विभाग की भूमि पर कतिपय लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। अवैध अतिक्रमण रोकने गए थे जहां 25-30 महिला-पुरुषों ने उन्हें पकड़कर उनके साथ जमकर मारपीट की. उनके कपड़े, मोबाइल, पर्स, जूते-चप्पल सब छीन लिए। जान बचाने के लिए भागते हुए एक महिला ने शासकीय वाहन की चाबी दी। अर्धनग्न हालत में वे रक्शापत्थरा लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक के घर पहुंचे और मदद मांगी। सहयोगी कर्मियों ने धोती-साड़ी में लपेटकर उन्हें पहले शोभा थाना पहुंचाया, जहां रेंजर परिहार ने मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। घायलों को मैनपुर अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार कराया गया, फिर उन्हें गरियाबंद अस्पताल रेफर किया गया। अभयारण्य के उप संचालक वरुण जैन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वन कर्मियों पर अतिक्रमणकारियों ने हमला किया है। उच्च अधिकारियों को उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
मैनपुर एसडीओपी पुलिस बाजीलाल सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा मामले की सूचना दी गई है, रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *