गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रवर्तन केन्द्रीय जम्मू ने जीएसटी डिफॉल्टरों से जुर्माना वसूला

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में राज्य कर विभाग द्वारा चलाए गए एक विशेष प्रवर्तन अभियान में अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर प्रशासन और प्रवर्तन जम्मू नमृता डोगरा ने उपायुक्त प्रवर्तन केंद्रीय, जम्मू की टीमों द्वारा लगाए गए नाकों का औचक निरीक्षण किया एवं 23 दिसंबर तक माल एवं सेवा कर (जीएसटी) डिफॉल्टरों से 2.01 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। निरीक्षण के दौरान, सुश्री डोगरा ने डीसी प्रवर्तन केंद्रीय, रितु महाजन की कड़ी निगरानी और मार्गदर्शन में काम कर रही एसटीओ, डॉ. सोनिका सूदन के नेतृत्व वाली टीम के प्रयासों की सराहना की।
प्रवर्तन केंद्रीय जम्मू ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चालान और ई-वे बिल जैसे उचित दस्तावेज नहीं ले जाने पर जीएसटी डिफॉल्टरों पर अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 तक 2.01 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया है। प्रवक्ता ने कहा कि प्रवर्तन (केंद्रीय), जम्मू द्वारा प्रवर्तन अभियान के दौरान 2.01 करोड़ रुपये के जुर्माने वसूल किया गया जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 53 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा कुल 368 वाहनों को जब्त किया गया और लगभग 103108 ई-वे बिल सत्यापित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *