गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रवर्तन निदेशालय ने द्रमुक सांसद पर 908 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

चेन्नई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जगतरक्षकन पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत 908 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।
ईडी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईडी चेन्नई ने तमिलनाडु के एक व्यवसायी और श्री जगतरक्षकन, उनके परिवार के सदस्यों तथा संबंधित भारतीय इकाई के खिलाफ फेमा के तहत जांच की थी। जांच के दौरान ईडी ने फेमा की धारा 37ए के तहत 89.19 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की 908 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *