गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संजय के आवास पर प्रर्वतन निदेशालय के छापे

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की। ईडी की छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि ईडी ने 1000 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है लेकिन कुछ नहीं मिला। कक्कड़ ने एक्स पर लिखा, “करीब 1000 जगहों पर छापे मारे गए, हिरासत में लोगों को प्रताड़ित किया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला।

संजय सर के यहाँ भी कुछ नहीं मिलेगा।” ईडी की छापेमारी पर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जांच एजेंसी ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की है। उत्पाद नीति मामले में जो भी लोग शामिल थे, उन्हें जल्द ही बेनकाब कर सही जगह पर पहुंचाया जायेगा।

उप्रेती,आशा

वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *