गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंग्लैंड ने बांग्लादेश को आसानी से हराया

गुवाहटी : धारदार गेंदबाजी के बाद जॉनी बेयरस्टो (34),जॉस बटलर (30) और मोइन अली (56) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने सोमवार को विश्वकप के वर्षा बाधित वार्म अप मुकाबले में बांग्लादेश को 77 गेंद शेष रहते चार विकेट से हरा दिया।बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 37 ओवरों में नौ विकेट पर 188 रन बनाये जिसके जवाब में इंग्लैंड ने विजय लक्ष्य 24.1 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वर्षा के कारण ओवरों की संख्या 37 कर दी गयी थी और डीएलएस पद्धति के अनुसार इंग्लैंड को जीत के लिये 197 रन का लक्ष्य दिया गया था। इंग्लैंड ने इस मैच में अपने युवा गेंदबाजों को आजमाया जिन्होने कप्तान बटलर को निराश नहीं किया। रीस टॉप्ली ने 23 रन देकर तीन विकेट चटकाये जबकि डेविड विली को दो विकेट मिले। अनुभवी आदिल रशीद ने 27 रन खर्च कर दो बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया।

इससे पहले बांग्लादेश तंजिद हसन ने 44 गेंदों पर 47 रन की उपयोगी पारी खेली हालांकि इस मैच में लिटन दास का बल्ला नहीं चला। कप्तान नजमुल शांतों भी दो रन बना कर चलते बने हालांकि मेहदी हसन मिराज ने दस चौकों की मदद से 74 रन बना कर अपनी टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाने की एकतरफा कोशिश की मगर उन्हे दूसरे छोर से निराश होना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *