गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला विश्व कप में इंग्लैंड ने डेनमार्क को 1-0 से हराया

सिडनी : लॉरेन जेम्स के शानदार गोल की बदौलत इंग्लैंड ने डेनमार्क को 1-0 से हरा कर अपने अभियान की शानदार शुरूआत की। दर्शकों से भरे सिडनी फुटबॉल स्टेडियम में लॉरेन ने मैच के छठे मिनट में गोल दागा। राचेल डेली ने 21 वर्षीय जेम्स को गेंद दी, जिन्होंने बॉक्स के बाहर से डाइविंग लेने के साथ क्रिस्टेंसन को छकाते हुए गोल कर दिया। इसके साथ ही वह इंग्लैंड की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला विश्व कप गोल करने वाली खिलाड़ी बन गईं।
मैच के 38वें मिनट पर केइरा वॉल्श को चोट लग गई जिन्हे स्ट्रेचर पर ले जाया गया। दूसरे हाफ के अधिकांश समय में जेम्स ने अपना दबदबा बनाए रखा, हालांकि बाद में कुछ बेहतर मौके डेनमार्क के पास आये मगर वह उसे भुनाने में नाकाम रहा। इंग्लैंड की कोच सरीना विगमैन ने कहा, “ हमने अच्छी शुरुआत की। मुझे लगता है कि हमने अच्छा खेला, हमने एक गोल किया। दूसरे हाफ में संघर्ष हुआ, हमने स्थिति के अनुसार खुद को ढाल लिया। हमें वास्तव में जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा और हमने यही किया। मुझे टीम पर बहुत गर्व है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *