गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऑडी क्‍लब रिवार्ड्स प्रोग्राम का बढ़ा दायरा

मुंबई : लक्‍जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी ने ऑडी क्‍लब रिवार्ड्स प्रोग्राम के तहत भारत में 150 से ज्‍यादा पार्टनरों को शामिल किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि नये पार्टनर ब्राण्‍ड में आजियो लक्‍स, ट्रूफिट एण्‍ड हिल, ओबेरॉय होटल्‍स, मोंट ब्‍लैंक, लक्‍जरी चार्टर्स बाय एवियन प्राइव, पुलमैन होटल, रोजिएट हाउस, कोस्‍टा क्रूज, इवोकस, नप्‍पा डोरी, इक्‍का दुक्‍का, माशा आर्ट्स, टेलरमेड, लक्‍जरी एफनबी और शेफ गौतम चौधरी आदि शामिल हैं। ऑडी के ग्राहक ऑडी क्‍लब रिवार्ड्स के साथ तैयार अनुभवों, खास छुट्टियों, लक्‍जरी खरीदारी, आदि के माध्‍यम से बेजोड़ लक्‍जरी का अनुभव ले सकते हैं। ऑडी क्‍लब रिवार्ड्स अपने तरह का अनोखा रिवार्ड्स प्रोग्राम है, जिसे इसी साल लॉन्‍च किया गया था। यह विशेष पहुँच, सेगमेंट में पहले फायदे और शर्तिया अनुभव देता है। ऑडी क्‍लब रिवार्ड्स ऑडी इंडिया के सभी मौजूदा मालिकों (ऑडी अप्रूव्‍ड: प्‍लस मालिकों समेत) और भविष्‍य के ग्राहकों के लिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *