नई दिल्ली : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में गत अक्टूबर में 17.28 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि लगभग 23,468 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया है और इन्हें कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत लाया गया है।
मंत्रालय के अनुसार देश के युवाओं के लिए अधिक रोजगार का सृजन हुआ है। गत अक्टूबर में कुल 17.28 लाख कर्मचारियों को इससे जोड़ा गया है जिसमें से अधिकांश 25 वर्ष की आयु तक के 8.25 लाख कर्मचारी नवीन पंजीकरण में शामिल हैं। यह पिछले वर्ष इसी अवधि में जोड़े गए कुल कर्मचारियों का 47.76 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार गत अक्टूबर में कुल 3.31 लाख महिला सदस्यों का नामांकन किया गया है। इसी माह में कुल 51 उभयलिंगी कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है।
17.28 लाख नए श्रमिकों का ईएसआईसी में नामांकन
