गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

साहित्य महारथी शान्ति अग्रवाल बाल साहित्य पुरस्कार, 2024 हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित

वर्ष 2022 में सुप्रसिद्ध साहित्यकार शान्ति अग्रवाल के जन्म दिवस 23 जुलाई के शुभ अवसर पर उपर्युक्त पुरस्कार प्रारम्भ किया गया था, जिसके अंतर्गत संपूर्ण भारत से प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जाती हैंI पुरस्कृत पुस्तक के चयन हेतु समिति का गठन किया जाता है I पुरस्कार में 11,000 रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता हैI वर्ष 2022 में यह पुरस्कार सलूम्बर, राजस्थान की चर्चित बाल साहित्यकार डॉक्टर विमला भंडारी को उनकी पुस्तक ‘उड़ने वाले जूते’ के लिए प्रदान किया गया थाl पुरस्कार प्रति 2 वर्ष में दिए जाने की घोषणा की गई थी I तद्नुसार वर्ष 2024 के लिए साहित्य महारथी शांति अग्रवाल बाल साहित्य पुरस्कार हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। पुरस्कार की संस्थापिका एनसीईआरटी से सेवानिवृत्त प्रोफ़ेसर एवं शान्ति अग्रवाल जी की पुत्री डॉ. पूनम अग्रवाल हैंI सम्पूर्ण जानकारी उपर्युक्त वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी अतिरिक्त जानकारी के लिए shantisahitya23@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *