अहमदाबाद : ईपैक ड्यूरेबल लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 जनवरी को खुलेगा। कंपनी की ओर से बुधवार को यहां जारी बयान में कहा है कि कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने 218 से 230 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। बोली न्यूनतम 65 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 65 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19 जनवरी शुक्रवार को खुलेगा और 23 जनवरी मंगलवार को बंद होगा। एंकर निवेशक बोली की तारीख 18 जनवरी गुरुवार होगी।
कंपनी इक्विटी शेयरों के फ्रेश इशू से जुटाई गई राशि का उपयोग विनिर्माण इकाइयों के विस्तार/स्थापना, कंपनी के कुछ बकाया ऋणों के आंशिक या पूर्ण रूप से भुगतान और/या पूर्व भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य (पेशकश के उद्देश्य) के लिए पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण के लिए करने का प्रस्ताव कर रही है।
ईपैक ड्यूरेबल का आईपीओ 19 जनवरी को खुलेगा
