गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा की यात्रा से जुड़ रहा है प्रदेश का जन-जन

जयपुर : अरूण सिंह ने दावा किया है कि पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा से प्रदेश का जन-जन जुड रहा है और इसमें दलित वर्गों से लोगों का अपार समर्थन मिलने लगा है। सिंह ने शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बाडी, नदबई, धौलपुर, डूंगरपुर, उदयपुर, डबोक, जैसलमेर और करणपुर सहित एैसे काफी स्थान हैं जहां लोग महज स्वागत के लिए हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता गहलोत सरकार से पूरी तरह त्रस्त हैं। प्रदेश में बीते दिनों में 14 संतों की हत्या हो गई वहीं कई संतो ने प्रशासन से तंग आकर आत्महत्या कर ली। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी राजस्थान आ रही हैं, और वह वहीं जाती हैं जहां भाजपा सरकार नहीं होती। उन्होंने कहा कि वह उनसे आग्रह करना चाहते है कि बीते कुछ दिनों में प्रदेश में 31 मासूमों के साथ दुष्कर्म और हत्या के वीभत्स अपराध हुए हैं। प्रियंका गांधी को उनके घर जाकर उन परिवारों को सांत्वना देनी चाहिए, उनका हाल जानना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जो कि खुद गृहमंत्री हैं, उन्होने कभी भी विधानसभा में कानून व्यवस्था को लेकर एक शब्द तक नहीं बोला। जब उनसे प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही तो उन्हे गृहमंत्री पद को तो मुक्त करना चाहिए। सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे राजस्थान आये, लेकिन डीडवाना के उस दलित परिवार की पीडा में शामिल नहीं हुए जिनकी कुचल कर हत्या कर दी गई। भीलवाडा भी नहीं गए जहां एक नाबालिग को दुष्कर्म के बाद भट्टी में डाल दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बांसवाडा आए लेकिन किसी दुष्कर्म पीडित परिवार से मिलने नहीं गए। खुद सरकार के मंत्री सरकार के खिलाफ बिजली की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *