गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरियाणा सरकार से हर वर्ग परेशान

यमुनानगर : भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि हरियाणा की ‘दोमुंहा’ सरकार से कर्मचारी, व्यापारी, किसान, मजदूर हर वर्ग परेशान है। यहां पार्टी के ‘विपक्ष आपके समक्ष‘ कार्यक्रम में श्री हुड्डा ने आराेप लगाया कि बेरोज़गारी मेंं प्रदेश नंबर वन पर है। किसानों की आमदनी दुगनी होने के बजाय लागत दुगनी हो चुकी है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने विदेशों में मजदूरी करने जाने जाने वाले युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी का समय गया, देश से बाहर मत जाएं।

हुड्डा ने आरोप लगाया कि परिवार पहचान पत्र ‘परिवार परेशानी पत्र’ बनकर रह गया है, बुजुर्गो की पेंशन कट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है और दावा किया कि लेकिन पार्टी दबने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *