गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुंदरकांड पाठ से सबकी तरक्की होगी

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल मंगलवार को यहाँ रोहिणी स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में आयोजित भव्य सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए और कहा कि सुंदरकांड पाठ से सबकी तरक्की होगी, सबको सुख-शांति मिलेगी। केजरीवाल ने सुंदरकांड पाठ के समापन के उपरांत कहा, “रोहिणी मंदिर में आयोजित श्री सुंदरकाण्ड पाठ में प्रभु की आराधना के लिए धर्मपत्नी के साथ सम्मिलित हुआ।

सबकी तरक्की और सुरक्षा के लिए प्रभु श्री हनुमान और प्रभु श्रीराम से प्रार्थना किया कि सभी के घर में खूब बरकत दें, सभी को स्वस्थ्य रखें और दिल्लीवालों को खूब खुश रखें और हमारे देश को खूब तरक्की दें। हमारा संकल्प है कि हर महीने के पहले मंगलवार को दिल्ली में जगह-जगह सुंदरकांड का पाठ करवाया करेंगे। इससे सबकी तरक्की होगी और सबको सुख-शांति मिलेगी। पूरी दिल्ली में अच्छी तरंगें होंगी।”
कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी अपनी विधानसभा ग्रेटर कैलाश के चिराग दिल्ली गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करवाया। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, यह तो भगवान हनुमान जी का महिमामंडन किया जा रहा है। हमने कोई राजनीतिक मंच नहीं बनाया और हमने सभी लोगों को इस कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा कि न केवल राजनीतिक दलों को, बल्कि सभी धर्मों के लोगों को भी हमने इस कार्यक्रम के लिए न्यौता दिया था। उन्होंने कहा कि हमारे यहां आयोजित सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम के बाद बांटे जाने वाले प्रसाद का इंतज़ाम भी कुछ सिख समुदाय के लोगों द्वारा किया गया है। दिल्ली की 70 विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों, पार्षदों और संगठनों द्वारा सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *