गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आबकारी आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्योहारी कस्बे में आज लोकायुक्त पुलिस ने आबकारी विभाग के एक आरक्षक को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी आबकारी आरक्षक अरविन्द मिश्रा ने राजेश जायसवाल को आबकारी अधिनियम के तहत झूठा प्रकरण दर्ज करने की धमकी दी थी। कार्रवाई न करने के एवज में आरोपी ने पांच हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी, जिसे देते वक्त आरोपी आबकारी आरक्षक को पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *